डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री को आमंत्रण, ईस्टर्न कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल श्री अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल), ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर-सह-डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन तथा मेजर जनरल श्री परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल), जीओसी – 23 इन्फैंट्री

डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री को आमंत्रण, ईस्टर्न कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल श्री अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल), ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर-सह-डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन तथा मेजर जनरल श्री परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल), जीओसी – 23 इन्फैंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार भेंट की।

Also Read : अदाणी फाउंडेशन के समर कैंप में बच्चों ने सीखी रचनात्मकता, स्वच्छता और जल संरक्षण की बातें

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी जुलाई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

डूरंड कप देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें देश-विदेश की सेनाओं एवं प्रतिष्ठित क्लबों की टीमें हिस्सा लेती हैं। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आयोजन की सफलता की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *