ऑपरेशन के दौरान फॉल्स सीलिंग से गिरा कुत्ता, मची अफरा-तफरी

Dhanbad : धनबाद के रेलवे अस्पताल में मंगलवार को जो घटना सामने आई, उसने न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सुबह करीब 11 बजे ऑर्थोपेडिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर

ऑपरेशन के दौरान फॉल्स सीलिंग से गिरा कुत्ता, मची अफरा-तफरी
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के रेलवे अस्पताल में मंगलवार को जो घटना सामने आई, उसने न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सुबह करीब 11 बजे ऑर्थोपेडिक विभाग के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे, तभी अचानक वहां की फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।

Also Read : गरीब रथ ट्रेन की बोगी में उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इस हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरती सीलिंग के साथ ही एक कुत्ता भी सीधे ऑपरेशन टेबल के पास आ गिरा, जिससे पूरे ऑपरेशन थिएटर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ऑपरेशन में मदद कर रही नर्स अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके कंधे और गर्दन में चोट आई है।

घटना के बाद ऑपरेशन को तुरंत रोकना पड़ा और मरीज को अन्य ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर सुरक्षित रखा गया। घायल नर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल स्टाफ और मरीजों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के पुराने भवन में वेंटिलेशन की खामियों के चलते कुत्ते फॉल्स सीलिंग के ऊपर आकर बसेरा बना लेते हैं। स्टाफ का कहना है कि पहले भी कई बार सीलिंग के कमजोर होने की शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

स्थानीय मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और तत्काल भवन की मरम्मत और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस घटना ने न केवल मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, बल्कि यह भी दिखाया है कि किस हद तक सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं जर्जर हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई ठोस बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरखाने में जांच शुरू होने की जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *