ईसीएल सीएमडी ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

Asansol : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ईसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा, 2024’ अभियान के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में कंपनी के सीएमडी समीरन दत्ता के नेतृत्व में ढाई हज़ार

Advertisement

Asansol : भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ईसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा, 2024’ अभियान के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में कंपनी के सीएमडी समीरन दत्ता के नेतृत्व में ढाई हज़ार पौधे लगाए गए। इस दौरान सीएमडी के साथ कंपनी के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान व शिव नारायण पाण्डेय, निदेशक (वित्त व कार्मिक) मो. अंजर आलम तथा निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय प्रमुखता से मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की थीम पर यह पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ।

इस अभियान के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि समीरन दत्ता ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की थीम पर आज हम वृहद रूप से यहाँ उपस्थित होकर समन्वित रूप से पौधारोपण कर रहे हैं यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्थापित करता है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान से आप सबों को खुले मन से जुड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसके पहले क्षेत्र की बेलबाद साईडिंग के मिलि’ज़ गार्डेन में स्वामी विवेकानंद के नवनिर्मित स्टेच्यू का अनावरण भी सीएमडी समीरन दत्ता के करकमलों से किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस. सी. मित्रा ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.