घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से आदिवासियों को हो रहा नुकसान : बाबूलाल मरांडी

Khunti। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार चला रही है लेकिन पिछले पांच

घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से आदिवासियों को हो रहा नुकसान : बाबूलाल मरांडी
Advertisement

Khunti। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार चला रही है लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया। इसके बजाय ये लोग केवल अपने लिए कमाई करने में लगे रहे।

मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है और एक मंत्री के सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपये मिले हैं। यह पैसा झारखंड की जनता का लूटा हुआ धन है। पूरे पांच साल इस सरकार ने झारखंड के लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय झारखंड के लोग राशन और केरोसिन तेल पाने के लिए संघर्ष करते थे। लोग अंधेरे में जीवन यापन करते थे लेकिन जब भाजपा और नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तब देश के साथ-साथ झारखंड में भी बिजली पहुंचाई गई।

मरांडी ने कहा कि लाखों की संख्या में घुसपैठिए झारखंड में आ चुके हैं। पिछले पांच वर्षों में इनकी संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है, जिससे झारखंड के आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही हम घुसपैठियों को ढूंढकर बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने गरीबों को साल में 72 हजार रुपये देने का वादा किया था। बहनों के लिए चुल्हा खर्च में 2000 रुपये देने का झूठा वादा किया और सरकार बनाई। लड़कियों की शादी के लिए सोने के सिक्के देने का वादा किया लेकिन आज न सोना मिला और न ही चांदी का सिक्का।

मरांडी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों का पांच साल बर्बाद हुआ है। इसका जवाब कौन देगा? हेमंत सोरेन ने कसम खाई थी कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जॉब के नाम पर पुलिस भर्ती में युवकों को दौड़ाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। युवाओं को जॉब नहीं मिली, बल्कि मौत मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जल, जंगल, जमीन और रोटी, बेटी और माटी सब सुरक्षित रहेंगे। भाजपा को जनता का साथ मिलेगा तो झारखंड का विकास होगा। समय पर परीक्षा होगी, समय पर रिजल्ट आएगा और जितने भी खाली पद हैं, उनमें भर्ती भी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.