शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार किया

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक और युवा नेता शांतनु बनर्जी को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। शांतनु शुक्रवार सुबह 11:40 बजे साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स

Advertisement

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक और युवा नेता शांतनु बनर्जी को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

शांतनु शुक्रवार सुबह 11:40 बजे साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। वहां दिनभर हुई पूछताछ के बाद देररात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि शांतनु ने जांच एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की है। इस मामले में गिरफ्तार तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष के शांतनु से करीबी संबंधों का खुलासा हुआ है।

शांतनु हुगली के बालागढ़ का रहने वाला है। हुगली जिला परिषद का अध्यक्ष होने के नाते दोनों के बीच वर्ष 2014 से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। ईडी ने जनवरी में शांतनु के घर छापा मारकर 300 उम्मीदवारों की सूची बरामद की थी। ईडी की जांच में साफ हुआ था कि जिस तरह से कुंतल घोष उम्मीदवारों से रुपये की वसूली कर सीधे पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी तक पहुंचाता था उसी तरह से शांतनु का भी चटर्जी से सीधा संपर्क था। पूर्व शिक्षा मंत्री के पीए से भी शांतनु का संपर्क था। ईडी उसे आज (शनिवार) को कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.