ईडी ने ई-नगेट्स मामले में 7.12 करोड़ के बिटकॉइन फ्रीज किए

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के कारोबारी आमिर खान के ऑनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए ई-नगेट्स गेमिंग ऐप मामले में अपनी जांच के तहत 7.12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन फ्रीज कर दिए हैं। साथ ही 1.65 करोड़ रुपये नकद जब्त कर

Advertisement

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के कारोबारी आमिर खान के ऑनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए ई-नगेट्स गेमिंग ऐप मामले में अपनी जांच के तहत 7.12 करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन फ्रीज कर दिए हैं। साथ ही 1.65 करोड़ रुपये नकद जब्त कर लिए हैं। शुक्रवार को ईडी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस बारे में जानकारी दी गई है।

एजेंसी ने हाल ही में कोलकाता में उल्टाडांगा क्षेत्र के दो परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 1.65 करोड़ रुपये नगद और 44.5 बिटकॉइन (विनिमय दर के अनुसार 7.12 करोड़ रुपये के बराबर) और अन्य दस्तावेजों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए)। के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया था।

आमिर खान और अन्य के खिलाफ कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया गया था। दर्ज की गई प्राथमिकी फेडरल बैंक की तरफ से शहर की एक अदालत में दायर एक शिकायत पर आधारित थी।

खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिसे जनता को धोखा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। इतना ही नहीं जनता से मोटी रकम वसूल करने के बाद अचानक ही किसी न किसी बहाने उक्त एप से निकासी पर रोक लगा दी गई। इसके बाद, ऐप सर्वर से प्रोफ़ाइल जानकारी सहित सभी डेटा को मिटा दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह पता चला है कि कई खातों (300 से अधिक) का इस्तेमाल ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए किया गया था।

इससे पहले खान के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान, उनके आवास से 17.32 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई थी और 13.56 करोड़ रुपये के बिटकॉइन और 47.64 लाख रुपये की अन्य क्रिप्टो मुद्राओं का पता लगाकर उन्हें फ्रीज कर दिया गया था। इसके अलावा खान और उसके साथी के बैंक खाते में मिले 5.47 करोड़ रुपये को भी एजेंसी ने फ्रीज कर दिया था।

पीएमएलए के तहत की गई जांच के दौरान मामले में अब तक कुल 51.16 करोड़ रुपये की राशि जब्त की जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *