पाकिस्तान में आतंकवादियों से संघर्ष में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों से संघर्ष में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए। स्थानीय अखबार डान की रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्की मरवत और बाजौर जिलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों में छह पुलिसकर्मी और दो सैनिक

Advertisement

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों से संघर्ष में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए। स्थानीय अखबार डान की रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्की मरवत और बाजौर जिलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों में छह पुलिसकर्मी और दो सैनिक शामिल हैं।

लक्की मरवत के कुर्रम पार क्षेत्र की घटना की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। संगठन ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने पुलिस वैन पर गोलियां बरसा कर छह पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। दूसरी घटना बाजौर जिले के चारमांग क्षेत्र में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र के पास हुई। इस संघर्ष में दो सैनिक की मौत हो गई और एक आतंकवादी मारा गया।

पाकिस्तान के सैन्य मीडिया विंग ने कहा कि अफगानिस्तान सीमा के पास हिलाल खेल क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लक्की मरवत में पुलिस वैन पर हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी लक्की मरवत में पुलिस कर्मियों पर हमले की निंदा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *