Ranchi: अबुआ अधिकार मंच और गरुड़ आई अस्पताल, रांची के संयुक्त प्रयास से मारवाड़ी महाविद्यालय में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और कॉलेज कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
गरुड़ आई अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से जांच की और नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। कार्यक्रम में वेदांत कौस्तव, गौतम सिंह और सौमिक भट्टाचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अबुआ अधिकार मंच के विशाल यादव ने बताया कि डिजिटल युग में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है और मंच इसी उद्देश्य से छात्रों के बीच स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
डॉ. हर्षिता ने छात्रों को नियमित नेत्र जांच की सलाह देते हुए कहा कि इससे भविष्य की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



