औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

शरीर पर मिले खून के निशान, चाकू से वार कर हत्या किए जाने का संदेह; एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मुकेश रंजन Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव मिलने

औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Advertisement
  • शरीर पर मिले खून के निशान, चाकू से वार कर हत्या किए जाने का संदेह; एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुकेश रंजन

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

कोतवाली एएसपी निखिल राय के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर खून के निशान मिले हैं। शव की स्थिति और चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक की चाकू से वार कर हत्या की गयी है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या है और वारदात में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटनास्थल से जुटाए गए अहम साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की जांच कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज?

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले और बाद में वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। साथ ही मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटायी जा रही है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और संभावित आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.