नाबालिग से मारपीट और घरेलू काम का आरोप, चतरा के दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

चतरा में सरकारी पुलिस आवास से नाबालिग के रेस्क्यू के बाद महिला थानेदार फिरदौस नाज और उनके पति टीपू अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। Chatra : नाबालिग से घरेलू काम कराने और उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में चतरा पुलिस के

नाबालिग से मारपीट और घरेलू काम का आरोप, चतरा के दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड
  • चतरा में सरकारी पुलिस आवास से नाबालिग के रेस्क्यू के बाद महिला थानेदार फिरदौस नाज और उनके पति टीपू अंसारी को निलंबित कर दिया गया है।

Chatra : नाबालिग से घरेलू काम कराने और उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना के आरोप में चतरा पुलिस के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। एसपी अनिमेष नैथानी ने महिला थानेदार फिरदौस नाज और उनके पति टीपू अंसारी को निलंबित कर दिया है।

टीपू अंसारी सदर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मामला सदर थाना परिसर स्थित पुलिस अधिकारियों के सरकारी आवास से जुड़ा है।

सरकारी आवास से नाबालिग का किया गया रेस्क्यू

आरोप है कि सरकारी आवास में एक नाबालिग से घरेलू काम कराया जा रहा था। उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने की भी शिकायत मिली थी।

शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया और उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

नाबालिग का बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज कराया गया।

SDPO की जांच में सही पाए गए आरोप

मामले की जांच SDPO सन्नी वर्धन ने की। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान फिरदौस नाज और टीपू अंसारी को पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

SDPO के अनुसार, दोनों अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.