कांके के होचर पुल पर मौत का फंदा: सड़क के बीच उखड़ी पटरी से हर पल हादसे का डर

रंजन मुकेश Ranchi : रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत होचर नदी पर बने पुल की हालत चिंताजनक होती जा रही है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने इस खतरे को और उजागर कर दिया है। पुल के बीचों-बीच लोहे की पटरियाँ बाहर निकल

कांके के होचर पुल पर मौत का फंदा: सड़क के बीच उखड़ी पटरी से हर पल हादसे का डर
Advertisement

रंजन मुकेश
Ranchi : रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत होचर नदी पर बने पुल की हालत चिंताजनक होती जा रही है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों ने इस खतरे को और उजागर कर दिया है। पुल के बीचों-बीच लोहे की पटरियाँ बाहर निकल आई हैं और उसके चारों ओर की सड़क की परतें बुरी तरह टूट चुकी हैं। इस स्थिति में कोई भी वाहन फिसल सकता है, जो बड़े हादसे को जन्म दे सकता है। तेज़ रफ्तार गाड़ियों और भारी वाहनों की नियमित आवाजाही के कारण यह स्थान अब डेंजर ज़ोन बन चुका है।

Also Read : सड़क पर दौड़ती मौत: खुले में लदी रॉड बन रही है जानलेवा खतरा, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

होचर पुल केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि कांके के हजारों लोगों की जीवनरेखा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई, तो यह पुल भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत है कि कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुज़ुर्ग यात्रियों को है। रात के समय जब दृश्यता कम होती है, तब यह गड्ढा और उभरी पटरी जानलेवा साबित हो सकती है। कई छोटे हादसे पहले ही हो चुके हैं, जिन्हें लोग किसी तरह बचा ले गए, लेकिन कब तक?

जनता की मांग:
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस पुल की मरम्मत कराई जाए, साथ ही जब तक स्थायी समाधान न हो, अस्थायी रूप से चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.