नेशनल कराटे चैंपियनशिप: झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज

Lucknow : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 और 23 अगस्त को आयोजित हो रही तीसरी ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। कमलेश

नेशनल कराटे चैंपियनशिप: झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज
Advertisement

Lucknow : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 और 23 अगस्त को आयोजित हो रही तीसरी ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

कमलेश उरांव ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अनीश उरांव और रुद्राक्ष कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
इश्तियाक कुरैशी, रवि उरांव, मानसा ताम्रकार, अबू रेहान और केशव कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

दूसरे दिन मैदान में उतरेंगी झारखंड की लड़कियां

चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड की महिला खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों में अंजली कुमारी, सानवी सिन्हा , वैष्णवी कुमारी, आलिया, सूफिया परवीन, राधिका कुमारी, अफरीना परवीन और अंशिका यदुवंशी शामिल हैं।

सभी खिलाड़ी झारखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
संघ के प्रेसिडेंट नवीन प्रसाद साहू और सेक्रेटरी विनीत कुमार यादव समेत प्रकाश रविदास, दिलीप लोहरा, देवानंद सेठ, सचिन कुमार, रवि उरांव और विभिन्न पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के झारखंड का परचम लहराकर लौटने पर जोरदार स्वागत करने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.