गन्ना की खेत में लगी आग, चार एकड़ फसल जलकर राख

मोतिहारी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र जलहां गांव के सरेह मे गन्ना के खेत में बुधवार देर रात आग लगने से लगभग चार एकड़ खेत में लगी गन्ने की फसल राख हो गई।आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भारी

Advertisement

मोतिहारी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र जलहां गांव के सरेह मे गन्ना के खेत में बुधवार देर रात आग लगने से लगभग चार एकड़ खेत में लगी गन्ने की फसल राख हो गई।आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वो ने मछली पकाने के दौरान खेत के समीप जलती हुई आग छोड़ दिया।जिससे गन्ना के खेत में आग लग गयी।आग लगने के बाद ग्रामीणो की शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़ कर आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की उठ रही उंची लपटों के कारण ग्रामीण आग बुझाने में सफल नहीं हो सके।जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग चार एकड़ खेत में लगी गन्ना की फसल जलकर राख हो गए।आग लगने की इस घटना में जलहा गांव के किसान अनिल सिंह, तपस्या कुंवर, जितेंद्र सिंह और बिशेसर सिंह के खेत मे लगी फसल बर्बाद हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.