फीफा वर्ल्ड कप : फाइनल में पहुंचा फ्रांस, मोरक्को को 2-0 से हराया

दोहा। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस फाइनल में पहुंच गया। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को अर्जेंटीना से होगा।कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला

Advertisement

दोहा। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस फाइनल में पहुंच गया। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को अर्जेंटीना से होगा।

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार देर रात अल बायेत स्टेडियम में खेला गया। मैच शुरू होने से पहले लगभग 60 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। मैच में फ्रांस की टीम 4-2-3 और मोरक्को की टीम 5-4 की लाइनअप के साथ मैदान में उतरी। भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे मैच शुरू हुआ। मैच शुरू होते ही फ्रांस के खिलाड़ी मोरक्को के खिलाड़ियों पर हावी दिखे। मैच के पांचवें मिनट में ही फ्रांस के डिफेंडर खिलाड़ी थियो हर्नादेज ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के पहले हाफ में फ्रांस की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में मोरक्को ने कई अच्छे प्रयास किए लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सका। लगातार हमलावर फ्रांस के खिलाड़ियों के आगे मोरक्को के खिलाड़ी विवश दिखे। खेल के 79वें मिनट में फ्रांस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल के साथ मोरक्को के खिलाफ एक ओर गोल दाग कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर ली। यह गोल फ्रांस के स्ट्राइकर रैंडल कोलो मुआनी ने किया। इस प्रकार फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर की फ्रांस टीम लगातार दूसरी और ओवरऑल चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले फ्रांस तीन बार फाइनल खेल चुकी है, जिसमें उसने दो बार 1998 और 2018 में खिताब जीता था, जबकि 2006 में वह उपविजेता रही थी। फाइनल में फ्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना अब तक अब तक दो बार 1978 और 1986 में खिताब जीत चुकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 18 दिसंबर की रात 8:30 बजे, लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मोरक्को और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.