स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के पहिये में लगी आग

कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के पहिये में अचानक आग लग गयी। घटना बुधवार देर रात की है। आनन-फानन में मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोका गया। घटना की सूचना कोडरमा स्टेशन मास्टर को दी गयी। सूचना पाकर वो

Advertisement

कोडरमा। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के पहिये में अचानक आग लग गयी। घटना बुधवार देर रात की है। आनन-फानन में मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोका गया।

घटना की सूचना कोडरमा स्टेशन मास्टर को दी गयी। सूचना पाकर वो घटनास्थल पर पहुंचे। रेल कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। इसके कारण परिचालन बाधित रहा।

देर रात तक पैसेंजर और राजधानी ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर ही रोकी गईं। मालगाड़ी के पहिये में आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन प्रबंधक एम के महाराज का कहना है कि अज्ञात कारणों के कारण मालगाड़ी के पहिये में आग लगी थी। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.