विवाह समारोह में सिलेंडर फटा, चार की मौत

जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा गांव में विवाह समारोह में सिलेंडर फटने से खुशियां मातम में बदल गईं। गैस सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग में बारात में शामिल होने आए 63 से अधिक लोग झुलस गए। अब तक चार

Advertisement

जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा गांव में विवाह समारोह में सिलेंडर फटने से खुशियां मातम में बदल गईं। गैस सिलेंडर में धमाके के बाद लगी आग में बारात में शामिल होने आए 63 से अधिक लोग झुलस गए। अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। गंभीर झुलसे 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उपचार के दौरान दो मासूमों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग 80 फीसद से अधिक झुलसे हैं ।

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने एसपी अनिल कयाल के साथ भूंगरा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हादसे पर दुख जताया है।

प्रशासन के मुताबिक भूंगरा निवासी सगत सिंह गोगादेव के पुत्र की गुरुवार को शादी होनी थी । बारात रवानगी के लिए यह सभी लोग गांव में एकत्रित हुए थे। भोजन से पहले सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण विस्फोट हुआ,। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की एक छत धराशाई हो गई।

आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत और शेरगढ़ विधायक मीना कंवर ने अस्पताल पहुंचकर लोगों की कुशल क्षेम ली। हादसे में सकत सिंह के परिवार में दूल्हा सुरेंद्र सिंह , उसके पिता शक्ति सिंह , मां दाकू कंवर , बहन रसाला कंवर , भाई सांग सिंह , भाभी पूनम कंवर और दो भतीजे एपी और रतन भी झुलसे हैं । घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन है।

जोधपुर में पिछले दो माह के भीतर सिलेंडर विस्फोट का यह दूसरा मामला है। 08 अक्टूबर को जोधपुर के कीर्ति नगर क्षेत्र में गैस रिफलिंग करते हुए विस्फोट हुआ था। इसमें कि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए थे और पांच से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.