फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार
Advertisement

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम ( आरटीई) के तहत स्कूलों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जनवरी 2023 से अब तक जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

Also Read : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्कृष्टता नेतृत्व कार्यशाला

इस मामले में चाकुलिया के मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो और वीएलई (प्रज्ञा केंद्र संचालक) सपन महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि पंचायत सचिव के लॉगिन आईडी से हजारों फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसके आधार पर लाभार्थियों ने न सिर्फ स्कूलों में नामांकन कराया बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों का भी लाभ उठाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील महतो, सपन महतो, शिवम डे, हरिश प्रमाणिक और आरिफ आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे सीपीयू, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनका उपयोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में किया जाता था। पुलिस ने इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में इस तरह की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। साथ ही फर्जी प्रमाण पत्रों की सूची संबंधित विभागों को भेज दी गई है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.