आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्कृष्टता नेतृत्व कार्यशाला

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय “एक्सीलेंस लीडरशिप वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता टेरास्पैन कंपनी के बिजनेस हेड पुलक सतीश रहे, जो हैवेल्स इंडिया, फिलिप्स और आई रोबोट इंडिया जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्कृष्टता नेतृत्व कार्यशाला
Advertisement

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय “एक्सीलेंस लीडरशिप वर्कशॉप” का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता टेरास्पैन कंपनी के बिजनेस हेड पुलक सतीश रहे, जो हैवेल्स इंडिया, फिलिप्स और आई रोबोट इंडिया जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। कार्यशाला के संयोजक डॉ. पंकज चटर्जी ने स्वागत भाषण में सतीश का परिचय देते हुए बताया कि टेरास्पैन, ऑप्ट्रा स्टार्टअप की एक इकाई है, जिसकी स्थापना फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक विन्नी बंसल ने की थी। यह स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर फैशन, होमवेयर, किचनवेयर और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स को विस्तारित करने का कार्य करता है।

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्कृष्टता नेतृत्व कार्यशाला
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में आयोजित उत्कृष्टता नेतृत्व कार्यशाला

श्री पुलक ने एमबीए, बीबीए और होटल मैनेजमेंट के छात्रों को संबोधित करते हुए कॉरपोरेट नेतृत्व, स्मार्ट वर्किंग और टाइम मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट नेता वही होता है जो अपने संगठन के लोगों को प्रेरित कर लक्ष्य की दिशा में मार्गदर्शन करता है। सफलता के लिए उन्होंने आत्मचिंतन, ईमानदारी, आलोचना को सकारात्मक रूप से ग्रहण करने और टीमवर्क को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. चटर्जी ने कहा कि “ऐसे वैश्विक अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ का हमारे परिसर में आना छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।”

कुलसचिव डॉ. अमित पांडे ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के करियर विकास की दिशा में सार्थक कदम बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *