एक ही परिवार के पांच लोगों की जहर खाने से मौत

पटना/नवादा। नवादा शहर के गढ़पर मुहल्ले में बीती देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों ने सल्फास की गोली खा ली। इनमें से पांच की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में केदारनाथ प्रसाद गुप्ता, पत्नी अनिता गुप्ता,

Advertisement

पटना/नवादा। नवादा शहर के गढ़पर मुहल्ले में बीती देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों ने सल्फास की गोली खा ली। इनमें से पांच की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में केदारनाथ प्रसाद गुप्ता, पत्नी अनिता गुप्ता, बेटी सोनक्षी कुमारी, बेटा ध्रुव कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, बेटी साक्षी कुमारी की हालात गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक काफी कर्ज में डूबे हुए थे। जिसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस भी अभी कुछ नहीं बता रही है।

सदर अस्पताल नवादा के उपाधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। उपाधीक्षक अजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात चार सस्पेक्टेड जहर के मामले का केस हमारे पास आया था। जिसमें से एक बच्चा ध्रुव कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। तीन को हमने पावापुरी अस्पताल रेफर किया था, जिसकी वहां मौत हो गई। जबकि एक बच्ची साक्षी कुमारी को उन्होंने लेने से मना कर दिया जिसका इलाज यहां चल रहा है और वह भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल पांच लोगों की जहर खाने से मौत हो चुकी है।

ये परिवार रजौली के अम्मा गांव के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से नवादा में किराए के मकान में रह रहे थे। नवादा में इनका व्यापार था। इन्होंने पास में रहने वाले किसी व्यक्ति से कर्ज लिया था, जिसे ये लोग चुका नहीं पा रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *