सवारी ऑटो के पलटने से पांच छत्राएं व एक छात्र घायल

Bedo : बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे एक सवारी ऑटो के असंतुलित होकर पलटने से ऑटो पर सवार राजकीय कृत मध्य विद्यालय तुको की पांच छत्राएं व एक छात्र जिनमें तीन

सवारी ऑटो के पलटने से पांच छत्राएं व एक छात्र घायल
Advertisement

Bedo : बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे एक सवारी ऑटो के असंतुलित होकर पलटने से ऑटो पर सवार राजकीय कृत मध्य विद्यालय तुको की पांच छत्राएं व एक छात्र जिनमें तीन सगी बहन और दो सगी बहन व एक भाई घायल हो गए। घायलों में 13 वर्षीय कक्षा सात की तमन्ना परवीन पिता इजहार अंसारी 14 वर्षीय कक्षा आठ तराना परवीन पिता इजहार अंसारी 11 वर्षीय

कक्षा छह की तजुन्नम परवीन पिता इजहार अंसारी 12 वर्षीय कक्षा सात की नेहा परवीन पिता गुलजार अंसारी 12 वर्षीय कक्षा सात की हिना परवीन पिता गुलजार अंसारी और 11 वर्षीय कक्षा चार का मुजमिल अंसारी पिता गुलजार अंसारी है। जिन्हें युवा समाज सेवी सह कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो फहीम ने गाड़ी की व्यवस्था कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहां डा भावना की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया। घायल छात्राओं ने बताया कि वे सभी भाई बहन अपने घर दिघिया बेड़ो से सवारी ऑटो से अपने स्कूल जा रही थे। तभी गांव के समीप ऑटो असंतुलित होकर पलट गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर छात्रों के स्वजन बेड़ो सीएचसी बेड़ो पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.