रांची के रातू में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में 11 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई

रांची के रातू में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में 11 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, कैप्टन ने खुद बंद किए इंजन

पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना चालाटोली कटहल मोड़, सिमलिया निवासी आशुतोष उरांव के घर पर हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 260/2025 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 305, 331(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व रांची के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अरविंद कुमार कर रहे थे।

टीम ने तकनीकी निगरानी, गुप्त सूचना और इलाके में गश्त के जरिए चोरों तक पहुंच बनाई। आखिरकार गहन जांच और अभियान के तहत पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं, जो घटना के समय प्रयोग में लाए गए थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोर पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं और ये आपस में जुड़े हुए एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ जारी है, ताकि इनके अन्य साथियों और चोरी के मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

रांची ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता बताया है और टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रांची पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों के मन में कानून का डर भी स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.