घर में घुसे चार आरोपी, पिस्टल दिखाकर मां को डराया; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ रात में घर में घुसा और किशोरी की मां को पिस्टल दिखाकर डराया।
16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप

Bihar: रोहतास के बिक्रमगंज जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ रात में घर में घुसा और किशोरी की मां को पिस्टल दिखाकर डराया। इसके बाद मुख्य आरोपी किशोरी को छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

मामले में किशोरी की मां के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से नामजद समेत चारों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बगल की छत से घर में दाखिल होने का आरोप

प्राथमिकी के मुताबिक, महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक तीन अन्य लोगों के साथ बगल की छत से उनके घर की छत पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपी सीढ़ियों के रास्ते कमरे में दाखिल हुए। शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ ले जाने लगा। किशोरी और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर दोनों को डराया। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन अन्य आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और वे उसके पास खड़े रहे।

छत पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी किशोरी को पिस्टल के बल पर छत पर ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद किशोरी की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, लेकिन वहां कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई किशोरी

बिक्रमगंज थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद समेत सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.