बिजली गिरने से एक परिवार के चार बच्चों की मौत

साहिबगंज (झारखंड)। जिले के राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोला मोड़ के समीप राजमहल में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार रविवार को

Advertisement

साहिबगंज (झारखंड)। जिले के राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोला मोड़ के समीप राजमहल में आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में बारिश शुरू हो गयी। आंधी भी चलने लगी। आसपास के इलाके के बच्चे आम चुनने के लिए बागान पहुंच थे। तभी तेज बारिश से बचने के लिए सभी एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गये। इसी दौरान गर्जन के साथ ठनका उस आम के पेड़ के पास गिरा। घटनास्थल पर ही चार बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बाबूटोला की अयशा खातून (14), नजरुल शेख (10), तौकीर शेख (12) और जाहिद शेख (10) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आयशा खातून और नजरुल शेख दोनों हुमायूं शेख के बच्चे हैं। तौकीर के पिता महबूब शेख एवं जाहिद के पिता का नाम अशरफुल शेख है। हुमायूं शेख की एक बेटी नसतरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी है। अनुमंडल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

घटना की सूचना मिलते ही राधा नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल को राधा नगर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हुई है। एक घायल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *