तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चिया डूबीं, एक की मौत

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना इलाके के भंडारी गांव के तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियां डूब गई। तीन बच्चियों की जान बच गई, लेकिन एक बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह भंडारी

Advertisement

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना इलाके के भंडारी गांव के तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियां डूब गई। तीन बच्चियों की जान बच गई, लेकिन एक बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह भंडारी गांव के चार किशोरियां शौच और नहाने के लिए गांव के तालाब पर गई थीं। नहाने के दौरान कुछ मवेशी भी उसी तालाब में घुसे थे। चारो बच्चियों ने मवेशियों की पूछ पकड़कर तालाब के पार जाने का प्रयास किया, लेकिन बीच में गहरे पानी में बच्चियां डूबने लगीं तब उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर तालाब के समीप पहले से नहा रहे कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद तीन बच्चों को तो तालाब से निकाल लिया। इन बच्चियों ने ग्रामीणों को बताया कि अभी रामबिलास शर्मा की बेटी काजल तालाब से नहीं निकली है। इस ग्रामीणों ने फिर तालाब में कूद कर काजल को भी बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद काजल को भी पानी से निकाला गया, लेकिन काजल की स्थिति देखकर परिजन उसे तिसरी के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर स्थिति देखते हुए काजल को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.