पारस हॉस्पिटल रांची में 29 जून को हड्डी व पेट रोगों के लिए मुफ्त हेल्थ कैंप

Ranchi : रांची स्थित पारस हॉस्पिटल, एचईसी परिसर में 29 जून 2025 (रविवार) को एक विशेष नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट रोग)

ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को न करें अनदेखा: पारस हॉस्पिटल में जागरूकता कैंप
Advertisement

Ranchi : रांची स्थित पारस हॉस्पिटल, एचईसी परिसर में 29 जून 2025 (रविवार) को एक विशेष नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट रोग) विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

Also Read : अदाणी समूह करेगा पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्य

इस हेल्थ कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ घुटनों के दर्द, जोड़ों की सूजन, गठिया, पीठ दर्द जैसी समस्याओं का मुफ्त मूल्यांकन करेंगे। वहीं, पेट रोग विशेषज्ञ गैस, एसिडिटी, लीवर संबंधी रोग, पेट दर्द, पित्त की पथरी और अपच जैसी बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श देंगे।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और आधुनिक जांच सुविधाएं बिना किसी खर्च के उपलब्ध कराना है। विशेष बात यह है कि इस शिविर में बीपी, शुगर, बीएमडी टेस्ट और एलएफटी टेस्ट जैसे परीक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होंगे। इसके साथ ही अन्य डायग्नोस्टिक जांचों पर 50% तक की छूट दी जाएगी।

कैंप के दौरान हड्डी प्रत्यारोपण (घुटना प्रत्यारोपण) सर्जरी का विशेष पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी लागत मात्र 1.20 लाख रुपये होगी। हालांकि, यह विशेष ऑफर कुछ नियम व शर्तों के अधीन रहेगा।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने बताया कि पारस हॉस्पिटल लगातार मरीजों की सेवा के लिए कार्यरत है और यह नि:शुल्क शिविर उसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

हेल्थ कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक लोगों को पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए 8080808069 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *