Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने 23 मई 2025 को ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य परियोजना प्रभावित क्षेत्रों की कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ आर. के. सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

उनके साथ महाप्रबंधक मनीष खेतरपाल, जीएम प्रोजेक्ट्स अनुपम मुखर्जी, स्वर्णरेखा महिला मंडल की अध्यक्षा रीता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित थीं। अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को संवाद कौशल, कंप्यूटर साक्षरता, योग, आत्मरक्षा, संगीत, नृत्य, कला, विज्ञान और नेतृत्व जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Also Read : तरबेचवा झड़प मामला: पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
यह प्रयास उन्हें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। ‘GEM 2025’ पर आधारित इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया है कि एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह अभियान शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणास्पद कदम है।

