Go Speedy Go ने रांची में शुरू किया संचालन

Ranchi : Hiferk Technology Pvt. Ltd. की इकाई Go Speedy Go ने रांची में अपने नए संचालन की शुरुआत की घोषणा की है। Go Speedy Go एक एंड-टू-एंड ऑटोमोबाइल सेवा प्रदाता है, जो ग्राहकों को डोर-टू-डोर वाहन सेवा देने के उद्देश्य से काम कर

Go Speedy Go ने रांची में शुरू किया संचालन
Advertisement

 Ranchi : Hiferk Technology Pvt. Ltd. की इकाई Go Speedy Go ने रांची में अपने नए संचालन की शुरुआत की घोषणा की है। Go Speedy Go एक एंड-टू-एंड ऑटोमोबाइल सेवा प्रदाता है, जो ग्राहकों को डोर-टू-डोर वाहन सेवा देने के उद्देश्य से काम कर रहा है। अब झारखंड में यह सेवा शुरू करके कंपनी अपने लक्ष्य की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ा रही है, जो है – कश्मीर से कन्याकुमारी तक सेवा का विस्तार। कंपनी भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के साथ मिलकर काम कर रही है और चार राष्ट्रीयकृत बैंकों के सहयोग से देशभर में 10,000 उद्यमिता अवसर सृजित करने और 1,00,000 से अधिक रोजगार प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है।

Go Speedy Go महिलाओं के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि वे इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल से न केवल झारखंड और आस-पास के क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा, बल्कि यह स्थानीय विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा देगा।Go Speedy Go, Hiferk Technology Pvt. Ltd. की एक इकाई है, जो पूरे भारत में वाहन सेवा को doorstep पर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत है। कंपनी तकनीक, उद्यमिता और संचालन के समन्वय से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वाहन सेवाओं के अनुभव को नया रूप देने का कार्य कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *