सत्तर हजार युवाओं को आज सरकारी नौकरी का तोहफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विभिन्न भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी के लिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विभिन्न भर्ती के जरिये सरकारी नौकरी के लिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रोजगार मेला से जुड़ेंगे। यह युवा कर्मचारी वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय आदि विभागों का हिस्सा बनेंगे।

रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *