सप्त दिवसीय राम कथा का शिलाडीह में भव्य आयोजन

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाड़ीह में चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा के अवसर पर सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस निमित्त बीते गुरुवार को शुरू हुए कलश स्थापना से लेकर सप्तमी तक कथा किया जाना निर्धारित है।

सप्त दिवसीय राम कथा का शिलाडीह में भव्य आयोजन
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाड़ीह में चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा के अवसर पर सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस निमित्त बीते गुरुवार को शुरू हुए कलश स्थापना से लेकर सप्तमी तक कथा किया जाना निर्धारित है। श्री राम कथा के लिए अयोध्या से चलकर आई प्रसिद्ध कथा वाचिका मनु शर्मा दीदी की मधुर वाणी तथा प्रेरक प्रसंग बरबस लोगों को आकर्षित कर रही है। वहीं कथा श्रवण के लिए लोग दूर-दूर से रात्रि संध्या 7:00 बजे के आसपास पहुंच रहे हैं साथ ही काली मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट,साउंड तथा भव्य पंडाल से सुशोभित किया गया है।

विदित हो श्री राम कथा एवं भक्तिमय संगीत से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है। कथा वाचिका मनु शर्मा दीदी ने अपने कथा के दौरान कहा कि श्री राम कथा श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है, आप सब इस राम कथा में अवश्य पहुंचे और अपने जीवन के महत्व को समझें। प्रभु श्री राम चंद्र एक मर्यादा पुरुषोत्तम थे उनके आदर्शों पर हम सभी को चलना है। अंतिम संस्कार के समय लोग राम नाम सत्य है का नारा लगाते हैं, इसका अर्थ है कि जीवन में एक ही सत्य है वह हैं राम। इसलिए सभी लोगों को राम भगवान का नाम लेना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। मौके पर राम कथा के दौरान एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया, जिस पर दर्शक झुमते नजर आए और प्रभु श्री राम का जयकारा लगाते रहे। वहीं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर पुजारी रोहितास पांडेय और योगेश्वर पांडेय के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ सुबह शाम किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.