सरहुल महापर्व: रांची में सीएम हेमंत सोरेन को सरना समितियों का न्योता

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची में विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की और उन्हें आगामी सरहुल महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को 21 मार्च को आयोजित होने

सरहुल महापर्व, रांची सरना समिति, हेमंत सोरेन, सरना पूजा महोत्सव, सिरमटोली सरना पूजन
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची में विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की और उन्हें आगामी सरहुल महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को 21 मार्च को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव के साथ कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो मौजूद रहे।

वहीं, केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें सिरमटोली में होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

सरहुल महापर्व को लेकर यह आमंत्रण स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के शामिल होने से इस महापर्व की गरिमा और बढ़ जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.