पिठोरिया में अष्टमी पर निकाली गई भव्य झांकी और जुलूस

मुकेश रंजन Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर, पिठोरिया में क्षेत्रीय महावीर मंडल द्वारा शनिवार की रात भव्य झांकियों और जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति मुख्य झांकी में भगवान श्रीराम,

Advertisement

मुकेश रंजन

Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर, पिठोरिया में क्षेत्रीय महावीर मंडल द्वारा शनिवार की रात भव्य झांकियों और जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति

मुख्य झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भगवान श्रीराम के तीर-कमान धारण किए स्वरूप को प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जुलूस का मार्ग और समापन

राम भक्त झांकियों के साथ गाजे-बाजे के साथ पिठोरिया के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां सभी झांकियों और अखाड़ों को सम्मानित किया गया।

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था

पिठोरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी, और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। क्षेत्रीय महावीर मंडल के पदाधिकारीगण के साथ थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ उपस्थित रहे।

दूसरी ओर शनिवार को अपराह्न महिला मंडल का जुलूस अस्त्र-शास्त्र के साथ नाचते-गाते पिठोरिया में घूमा। महिला मंडल के सदस्यों के साथ कांके विधायक सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सोमवार को क्षेत्रीय महावीर मंडल पिठोरिया के द्वारा अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.