ट्विटर पर हैकर्स का धावा, 200 मिलियन यूजर्स की ई-मेल आईडी पर सेंध

लंदन। ट्विटर यूजर्स की निजता पर खतरे की बड़ी सूचना है। एक सुरक्षा शोधकर्ता ने बुधवार को कहा कि हैकर्स ने 200 मिलियन से अधिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं के ई-मेल एड्रेस चुरा लिए हैं। इनको एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर पोस्ट कर दिया गया है। इजराइली

Advertisement

लंदन। ट्विटर यूजर्स की निजता पर खतरे की बड़ी सूचना है। एक सुरक्षा शोधकर्ता ने बुधवार को कहा कि हैकर्स ने 200 मिलियन से अधिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं के ई-मेल एड्रेस चुरा लिए हैं। इनको एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर पोस्ट कर दिया गया है।

इजराइली साइबर सिक्योरिटी-मॉनिटरिंग फर्म हडसन रॉक के सह संस्थापक अलोन गैल ने लिंक्डइन पर लिखा- ‘दुर्भाग्य से इस हैकिंग की वजह से (इलेक्ट्रॉनिक जालसाजी) फिशिंग और डॉक्सिंग को बढ़ावा मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी लीक है। उधर, ट्विटर ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.