रिनपास शताब्दी समारोह की तैयारियों का स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

Ranchi : रांची स्थित रिनपास (रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संस्थान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य

रिनपास शताब्दी समारोह की तैयारियों का स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा
Advertisement

Ranchi : रांची स्थित रिनपास (रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संस्थान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिनपास राज्य का गौरव है और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को लेकर गंभीर हैं और राज्य सरकार रिनपास को और आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

4 से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस मौके पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तत्परता की सराहना की।

समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे रिनपास के प्रभारी निदेशक डॉ. अमूल रंजन सिंह ने बताया कि तैयारियाँ मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो संस्थान के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *