पीवीयूएनएल, पतरातु में चेयरमैन एवं निदेशकों का दौरा

Patratu : एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और निदेशक (मानव संसाधन) ए.के. जदली ने बुधवार को पीवीयूएनएल, पतरातु का दौरा किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सेहगल ने महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के

पीवीयूएनएल, पतरातु में चेयरमैन एवं निदेशकों का दौरा
Advertisement

Patratu : एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और निदेशक (मानव संसाधन) ए.के. जदली ने बुधवार को पीवीयूएनएल, पतरातु का दौरा किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सेहगल ने महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीवीयूएनएल, पतरातु में चेयरमैन एवं निदेशकों का दौरा
पीवीयूएनएल, पतरातु में चेयरमैन एवं निदेशकों का दौरा

दौरे के दौरान सीएमडी गुरदीप सिंह ने यूनिट-1 के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता मानकों पर संतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही, श्री सिंह ने “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेते हुए कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवा अधिकारियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद कर उनके सुझाव सुने तथा कार्यस्थल पर नवाचार, सुरक्षा और टीमवर्क के महत्व पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने झारखंड की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा की।

यह दौरा पीवीयूएनएल परिवार के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, जिससे कर्मचारियों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *