परीक्षा देने जा रहे छात्र को हाई स्पीड ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Barkatha : बरकट्ठा-गैड़ा मार्ग के बीच स्थित ढोढ़िया (पंदना मोड़) के पास हाई स्पीड से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार परीक्षा देने जा रहे छात्र को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के

परीक्षा देने जा रहे छात्र को हाई स्पीड ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
Advertisement

Barkatha : बरकट्ठा-गैड़ा मार्ग के बीच स्थित ढोढ़िया (पंदना मोड़) के पास हाई स्पीड से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक सवार परीक्षा देने जा रहे छात्र को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शव की पहचान रोहित कुमार 18 वर्ष पिता अर्जुन महतो ग्राम सिमरिया, चुगलामो के रूप में की गई। वहीं नीतीश कुमार 18 वर्ष पिता मंटू महतो ग्राम बनपुरा, चुगलामों निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चचेरे भाई थे। लोगों के मुताबिक दोनों परीक्षार्थी प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय गैड़ा के छात्र थे। दोनों अपने बाइक से +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच बालू खाली कर हाई स्पीड में लौट रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे रोहित की मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

तत्पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव जब्त की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटे थे। जबकि घायल नीतीश को पुलिस ओर स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य कुमकुम देवी पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया । जिसके बाद उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी छात्र को वाहन नहीं देकर अभिभावक खुद पहुचाएं। घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की है।

स्थानीय लोग बालू वाहन पर रोक लगाने और मुआवजा की मांग पर अड़े
घटना के बाद परिजन समेत आक्रोशित लोगों ने बालू वाहन बंद करने तथा मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। मौके पर डीएसपी अजीत कुमार विमल, जिप सदस्य कुमकुम देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाबालिक बच्चे ट्रैक्टर में बालू लेकर सड़क पर दौड़ते हैं जिसके कारण आए दिन हादसा होती रहती है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगी थी।

बरकंनगांगों एवं बराकर घाट से निकलती है सैकड़ों बालु ट्रैक्टर
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन बरकंनगांगों एवं बराकर घाट से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और टीपर गाड़ी से अवैध बालू की तस्करी धड़ल्ले से बेरोकटोक किया जा रहा है। बालू लदी गाडियां प्रतिदिन बरकट्ठा व गोरहर थाना क्षेत्र से होकर गुजरती है। जिसे पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित रही है। जिसमें सबसे सुरक्षित जोन गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा मोड़ इचाक-खैरा मार्ग होकर सभी गाडियां हजारीबाग और इचाक की ओर जाती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *