IBPS CSA-XVI भर्ती 2026: 11,403 बैंक क्लर्क पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 28 अगस्त तक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त तक बढ़ी New Delhi : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी Customer Service Associate (CSA-XVI) भर्ती 2026 के

आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क XIV भर्ती 2024, जानें पूरी डिटेल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त तक बढ़ी

New Delhi : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी Customer Service Associate (CSA-XVI) भर्ती 2026 के लिए 11,403 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लेरिकल पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान भी जरूरी है।

स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी

जिस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा की प्रवीणता भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांची जाएगी।

आयु सीमा और पात्रता

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, PwBD और अन्य पात्र आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

वहीं एससी, एसटी, PwBD, एक्स सर्विसमैन और संबंधित आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP CSA-XVI के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना होगा।

इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की कॉपी या प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

कब होंगी परीक्षाएं?

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती में चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

वहीं मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लेरिकल पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.