रांची में सीएम कार्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा, आईजी ने दिए निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा गुरुवार को की गई।रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज

रांची में सीएम कार्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा, आईजी ने दिए निर्देश
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा गुरुवार को की गई।
रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक ने बैठक की अध्यक्षता की और SSP राकेश रंजन के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैफिक प्लान, प्रवेश-निकास मार्ग, वीवीआईपी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा क्यूआरटी की तैनाती प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जाए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *