रांची में देर रात लूट की वारदात, महिला से झुमका-चेन लूटी, पीड़ित को आया अटैक – सभी आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 1:00 बजे एक दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई। खलको चौक के पास संजीत सिंह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर इलाज के लिए रिम्स जा रहे थे, तभी चार अपराधियों ने उन्हें

चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट
Advertisement

Ranchi : सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 1:00 बजे एक दिल दहला देने वाली लूट की वारदात सामने आई। खलको चौक के पास संजीत सिंह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर इलाज के लिए रिम्स जा रहे थे, तभी चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हथियारों से लैस लुटेरों ने बंदूक और चाकू दिखाकर महिला के कान से झुमका और गले की चेन लूट ली।

घटना से सभी भयभीत हो गए और किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। इस दौरान संजीत सिंह को अचानक गंभीर अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल इलाज के दौरान स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की तत्परता से 4 घंटे में पकड़े गए आरोपी –

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस एक्टिव हुई और छानबीन शुरू की। सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस ने सभी चारों अपराधियों को धर दबोचा। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

सदर थाना पुलिस की तेज कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने की सराहना। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *