रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण

Hazaribagh : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरकागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से रासदा एवं साकुल गांव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। यह भवन स्थानीय समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों

रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण
Advertisement

Hazaribagh : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरकागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से रासदा एवं साकुल गांव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। यह भवन स्थानीय समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण
रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण

Also Read : प्राइवेट स्कूलों को बड़ी राहत, संबद्धता के लिए नहीं देना होगा प्रतिवर्ष फीस

उद्घाटन समारोह के दौरान PVUNL के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को भवन की विशेषताओं तथा इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें सामाजिक उत्थान में सहायक होंगी।

रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण
रासदा एवं साकुल गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन, PVUNL परियोजना स्थल का निरीक्षण

इसके पश्चात सांसद एवं विधायक महोदय ने PVUNL के निर्माणाधीन परियोजना स्थल का दौरा किया और विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. के. सिंह, ओएंडएम के महाप्रबंधक मनीष क्षेत्रपाल, परियोजना महाप्रबंधक अनुपम मुखर्जी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा परियोजना की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाएं तथा आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने कार्यों की सराहना करते हुए परियोजना के सुचारु संचालन हेतु अपेक्षित सहयोग का आश्वासन भी दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.