डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में 17 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे इंडिया और एनडीए के उम्मीदवार

गिरिडीह। हेमंत सरकार के शिक्षा मंत्री रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता जगरनाथ महतो के निधन से रिक्त हुई जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उप चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्र भरे जाने का अंतिम दिन है। जानकारी

Advertisement

गिरिडीह। हेमंत सरकार के शिक्षा मंत्री रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता जगरनाथ महतो के निधन से रिक्त हुई जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उप चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्र भरे जाने का अंतिम दिन है।

जानकारी के मुताबिक अंतिम दिन स्व जगरनाथ महतो की पत्नी, हेमंत सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी देवी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोगता (राजद), मंत्री बादल पत्रलेख (कांग्रेस) के अलावा गिरिडीह विधायक सुदीप कुमार गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : –श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर 10 दिनों तक ‘सुप्रीम’ रोक

इस बाबत जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इंडिया प्रत्याशी के नामांकन पत्र भरने के बाद केबी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा होगी। सभा को सीएम हेमंत सोरेन समेत साथी दलों के नेता संबोधित करेगे।

उधर, एनडीए उम्मीदवार के रूप में आजसू पार्टी की नेता यशोदा देवी भी गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बताया गया कि इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई पूर्व सांसद, विधायक एवं एनडीए गठबंधन के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *