भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई

New Delhi। शुभमन गिल की अगुआई वाली दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को अफ्रीकी देश के लिए रवाना हो गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर

भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई
Advertisement

New Delhi। शुभमन गिल की अगुआई वाली दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार को अफ्रीकी देश के लिए रवाना हो गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कई भारतीय क्रिकेटरों और कोच वीवीएस लक्ष्मण के जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने की तस्वीरें साझा कीं।भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल रही है किसानों की जिंदगी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चार सलामी बल्लेबाज शामिल हैं, जिनमें यशस्वी जायसवाल, जो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

पूरी संभावना है कि गिल और जायसवाल शनिवार को हरारे में होने वाले पहले T20 मैच में बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद, जिम्बाब्वे में होने वाली सीरीज भारत के टी20 भविष्य की झलक पेश करेगी।

इसे भी पढ़ें : संसद में राहुल गांधी ने हिंदू समाज को बताया हिंसक

T20 विश्व कप के सभी स्टैंडबाय – गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान, खलील अहमद और फिनिशर रिंकू सिंह के साथ-साथ संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल – जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा हैं।

यह सीरीज पूरी तरह से हरारे में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *