Ranchi : देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी NTPC Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) पद के लिए आज (4 जुलाई) साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पद के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रधान सचिव एवं राज्य के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया के तहत CMD पद के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
40 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
जानकारी के अनुसार, NTPC ने CMD पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस पद के लिए Indian Oil Corporation Limited, GAIL (India) Limited, Power Finance Corporation, Power Grid Corporation of India Limited, Tata Power सहित विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदन किया था।
बताया जाता है कि कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए थे। सर्च कमेटी ने इनकी समीक्षा के बाद 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें नितिन मदन कुलकर्णी का नाम भी शामिल है।
इंटरव्यू के लिए चयनित प्रमुख उम्मीदवार
- शिवम श्रीवास्तव
- सुपेंद्र पंडा
- देवाशीष पंडा
- विजय चंद
- अशोक सहगल
- सरित माहेश्वरी
- एल.के. बेहरा
- अजय कुमार शुक्ला
- नितिन मदन कुलकर्णी
- अनुज जैन
- मनोज शर्मा
- अजीत ठाकुर
- हेमंत राठौर
- अतुल कुमार त्रिपाठी
- पंकज पंडा
- हेमंत दास
- कमलेश कुमार जांगिड़
- दीपेश नंदा
साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवार का नाम अंतिम मंजूरी के लिए संबंधित प्रक्रिया के तहत आगे भेजा जाएगा।



