आईपीएल : विराट कोहली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली पर यह जुर्माना सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में चेन्नई सुपर

Advertisement

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

कोहली पर यह जुर्माना सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगाया गया।

कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

मैच की बात करें तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) के बेहतरीन अर्धशतक और अजिंक्या रहाणे (37) के तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए।

जवाब में आरसीबी की टीम कप्तान फॉफ डू प्लेसिस (62) और ग्लेन मैक्सवेल (76) के बेहतरीन अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *