आईआरसीटीसी 14 नवम्बर से कराएगा दक्षिण भारत की सैर

लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को किफायती खर्च में दक्षिण भारत की सैर कराएगा। इसके लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन का संचालन 14 से 22 नवम्बर के बीच किया जाएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने प्रदेश वासियों

Advertisement

लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को किफायती खर्च में दक्षिण भारत की सैर कराएगा। इसके लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन का संचालन 14 से 22 नवम्बर के बीच किया जाएगा।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने प्रदेश वासियों के लिए किफायती खर्च में दक्षिण भारत यात्रा का टूर पैकेज बनाया है। दक्षिण भारत की सैर लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन से यात्रा 14 से 22 नवम्बर के बीच होगी। 08 रातों और 09 दिनों के पैकेज के लिए पर्यटकों को 17 हजार 640 रुपये देने होंगे। इस यात्रा में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों से सिर्फ 615 रुपये प्रति माह ईएमआई भुगतान की सुविधा की व्यवस्था भी की गई है, जिससे निम्न आय वर्ग और अन्य आय वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण भारत यात्रा पैकेज के अन्तर्गत रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन और तिरुपति बालाजी के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा के लिए ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशनों से उपलब्ध रहेगी। इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों से और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत की सैर के लिए इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा कानपुर एवं लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। दक्षिण भारत यात्रा के बारे में अधिक जानकारी के लिए लखनऊ में 8287930902/8287930916/8287930909/8287930915 नम्बरों पर भी फोन किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.