योगी सरकार का दीवाली तोहफा, राज्यकर्मियों का चार प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को बोनस का भी तोहफा दिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह वृद्धि एक

योगी सरकार बसायेगी नया औद्योगिक शहर
Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। योगी सरकार ने राज्य कर्मियों को बोनस का भी तोहफा दिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से लागू होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है। सरकार प्रत्येक राज्य कर्मी को 6908 रुपये बोनस भी देगी।

राज्य सरकार के इस निर्णय से हर माह 296 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। बोनस और महंगाई भत्ता देने का निर्णय एक साथ लिए जाने से तात्कालिक नकद व्यय भार 1436 करोड़ रुपये आएगा।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उप्र में इस समय लगभग 14 लाख 82 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जो बोनस की पात्रता की परिधि में आते हैं। इन्हें बोनस देने में 1022 सरकार पर करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। उन्होंने आगे बताया कि जो कर्मचारी भविष्य निधि (जीपीएफ) के दायरे में हैं, उनका 25 प्रतिशत भुगतान नकद और 75 प्रतिशत जीपीएफ में जाएगा। वहीं जो कर्मी जीपीएफ के दायरे में नहीं हैं, उन्हें नकद मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.