अस्पताल में भीषण आग, AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजातों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल की नर्सरी में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जांच के लिए समिति गठित की गई है। Islamabad : पाकिस्तान

अस्पताल में भीषण आग, AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजातों की मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल की नर्सरी में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जांच के लिए समिति गठित की गई है।

Islamabad : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगी।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे भर्ती थे। इनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि 15 नवजातों की मौत हो गई।

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे वार्ड में धुआं भर गया।

MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग

आग अस्पताल के MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 14 बच्चों के शव पूरी तरह झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस को राहत अभियान में लगाया गया।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की किसी भी आशंका को खत्म किया जा सके।

अस्पताल में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

भीषण आग की घटना के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नवजात बच्चों की मौत की खबर से अस्पताल में मौजूद परिजन सदमे में आ गए और कई परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की वजह और संभावित लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

आग के कारण और सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

जिला प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। समिति आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी।

प्रशासन के मुताबिक, जांच समिति यह भी देखेगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। आग के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.