जमशेदपुर बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर

टेल्को थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिन्मया स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रही टाटा विंगर वैन एन-111 के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराई स्कूल वैन

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिन्मया स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रही टाटा विंगर वैन एन-111 के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

जोरदार टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन के डिवाइडर से टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और नजदीकी फ्लैटों के निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे। डिवाइडर से टकराने के बाद वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चैंबर भी फट गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।

Also Read: एमएस धोनी को मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश, रिटायर्ड IPS की 3 याचिकाओं पर 9 अक्टूबर तक देना होगा जवाब

सामने कार आने के बाद बिगड़ा संतुलन?

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शी उत्तम के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले वैन के सामने एक कार आ गई थी, जो काफी करीब से गुजरी। इसके बाद चालक ने पीछे की ओर देखने की कोशिश की और इसी दौरान वैन का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, हादसा वास्तव में कार की वजह से हुआ या दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बच्चों और चालक का अस्पताल में इलाज जारी

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों और वैन चालक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दो बच्चों और वैन चालक की स्थिति गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ वाहन और चालक से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.