जान्हवी कपूर की ग्लैमरस लुक ने लूटे फैंस के दिल

बॉलीवुड की ‘धड़क गर्ल’ जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी हैवी वर्क वाला डार्क ग्रीन कलर का शिमरी लहंगा पहना हुआ है और इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रख कर अपने लुक

Advertisement

बॉलीवुड की ‘धड़क गर्ल’ जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी हैवी वर्क वाला डार्क ग्रीन कलर का शिमरी लहंगा पहना हुआ है और इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रख कर अपने लुक को कम्प्लीट किया है। तस्वीरों को खुद जान्हवी ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में वह अलग -अलग स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए जान्हवी ने लिखा-‘मुझे लगता है मुझे अपना नया पसंदीदा रंग मिल गया।’ इसके साथ ही जान्हवी ने हैशटैग दिवाली सीजन का यूज किया है।

फैंस जान्हवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जान्हवी की इन तस्वीरों पर दिल वाली ढेर सारी इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दी है, तो वहीं जान्हवी की बहन ख़ुशी कपूर ने लिखा-‘वाउ।’

उल्लेखनीय है कि जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली ‘ और ‘बवाल’ में नजर आयेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.