झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों और अनुबंध कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर देने की घोषणा की है। हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर यह बीमा राशि ₹2 करोड़ तक होगी। यह सुविधा

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा ₹1 करोड़ का दुर्घटना बीमा
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों और अनुबंध कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर देने की घोषणा की है। हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर यह बीमा राशि ₹2 करोड़ तक होगी। यह सुविधा उन कर्मियों को मिलेगी, जिनका वेतन या पेंशन खाता बैंक ऑफ इंडिया में है।

मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह और बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल के उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए।

दुर्घटना में मृत कर्मी की पत्नी को ₹50 लाख की सहायता

एमओयू कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्घटना में मृत JBVNL कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी मंजू लकड़ा को ₹50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत प्रदान की गई।

बैंकों की भूमिका होगी और निर्णायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों की भूमिका बेहद अहम है। बैंकों के माध्यम से सरकार की कई योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से अन्य बैंक भी राज्य सरकार के साथ जुड़ेंगे और विकास में सक्रिय सहयोग देंगे।

कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सहायता देना सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है और इस दिशा में बैंकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

एमओयू कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुब्रत कुमार, जीएम गुरु प्रसाद गौंड सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *