झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी श्रीमती बेबी देवी हुई विजयी

बोकारो : 33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना शुक्रवार दिनांक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान पूरे मतगणना क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

Advertisement

बोकारो : 33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना शुक्रवार दिनांक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान पूरे मतगणना क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
मतगणना का कार्य कुल 24 चक्र (राउंड) में पूरा किया गया। जिसमें 33 डुमरी विधान सभा क्षेत्र के सभी 06 प्रतिभागियों को प्राप्त मतों की गणना की गई। प्राप्त मतों के आधार पर झुमुमो प्रत्यासी श्रीमती बेबी देवी विजयी रही।

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार शाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी., मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

पांच वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष कारावास की सजा और जुर्माना

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्न हैं :
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) : बेबी देवी : 1,00,317 मत
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) : यशोदा देवी : 83,164 मत
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) : अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3,472 मत
निर्दलीय : रोशन लाल तुरी : 1,898 मत
निर्दलीय : कमल प्रसाद साहू : 0,713 मत
निर्दलीय : नारायण गिरी : 0,612 मत
इसके अतिरिक्त 3650 मत नोटा (इनमे से कोई भी नहीं) में इस्तेमाल किया गया है। कुल मतदान की संख्या 1,93,902 है। जिसमें वैद्य मतदान 1,93,826 एवं रद मतदान की संख्या 76 है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि मतगणना संपन्न होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) समाप्त हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *